IND vs AUS: ना बारिश ना खराब रोशनी फिर भी अचानक बीच में रुका मैच, प्लेयर्स लौटे ड्रेसिंग रूम 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में आज टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर मैच को अचानक बीच में ही रोकना पड़ा गया है. जिसके कारण ही दोनों टीमों के खिलाड़ी अंपायर सहित मैदान से बाहर चले गए हैं. जल्द मैच के दोबारा शुरू होन के आसार कम हैं.

IND vs AUS

IND vs AUS

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आखिरी टी20 मैच में अलग नजारा देखने को मिला. मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए. उस समय अंपायरों ने अचानक मुकाबला बीच में रोक दिया. उस समय ना बारिश हो रही थी और ना ही रोशनी की कमी थी. ऐसे में मैदान पर मौजूद फैंस और टीवी पर देख रहे दर्शकों को मैच रुकने का कारण नहीं चल पाया. 

विज्ञापन

इस कारण बीच में रुका मैच 

मैच रुकने के कुछ देर बाद गाबा के स्टेडियम में ही लिख कर आया कि आसपास मौसम बहुत ज्यादा खराब है. जिसके कारण खुले मैदानों पर रहना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. बिजली कड़कने की आशंका के कारण ही मुकाबला बीच में रुक गया था. हालांकि अब गाबा में बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में मैच कब तक दोबारा शुरू हो पाएगा. ये कह पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है. बारिश के कारण खेल रुकने तक टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. वही अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव  

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है. तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंह की टीम में वापसी कराई है. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद अब रिंकू सिंह को पहली बार प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बार-बार बदलाव नहीं कर रही है. 

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह. 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11- मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ