Kolkata Knight Riders

IPL 2026 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च करेगी शाहरुख खान की KKR, ऑक्शन का प्लान है तैयार 

IPL 2026 Auction: आईपीएल में 3 बार चैंपियन बन चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला सीजन बहुत ज्यादा खराब गया था. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने कई बड़े चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कोलकाता की टीम ने अब दिग्गज आंद्रे रसेल को भी रिलीज कर दिया है. ऐसे में इस टीम के पास बहुत बड़ा पर्स हैं. जिसे वो मिनी ऑक्शन में 5 बड़े खिलाड़ियों पर खर्च करेंगे.

IPL 2026 Auction: शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बड़े बदलाव के साथ गुजर रही है. पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन का प्रभाव भी इस टीम पर बड़ा है. मिनी ऑक्शन से पहले केकेआर की टीम के पास लगभग 65 करोड़ का पर्स है. ऐसे में वो इस पैसे को कुछ बड़े खिलाड़ियों को खरीदने में लगाने वाले हैं. जिससे उनकी फ्रेंचाइजी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाए. फ्रेंचाइजी ने अब मिनी ऑक्शन की तैयारी पूरी कर ली है.  

विज्ञापन

केकेआर की टीम है मिनी ऑक्शन के लिए तैयार 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 23.75 करोड़ के वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया है. हालांकि फ्रेंचाइजी का इस खिलाड़ी के साथ बहुत ज्यादा लगाव है. ऐसे में कम पैसे में दोबारा फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रूप में फ्रेंचाइजी ग्लेन मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ सकती है. विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जोश इंग्लिस के नाम को फ्रेंचाइजी ऊपर रखेगी. वहीं तेज गेंदबाजी में मथीशा पथिराना के नाम पर केकेआर फोकस कर सकती है. डेविड मिलर पर भी टीम ध्यान देने वाली है. 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की रकम से जुड़ी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ