टीम इंडिया की अगली सीरीज में बड़ा बदलाव होना तय, दिसंबर 2025 में अब नहीं भिड़ेंगी ये दोनों टीमें  

IND W vs BAN W: बांग्लादेश में फिलहाल राजनीतिक माहौल बहुत ज्यादा खराब हो गया है. इसी के साथ भारत के साथ उनका रिश्ता भी तेजी से खराब हो गया है. जिसके कारण ही भारतीय और बांग्लादेश के बीच मेंस सीरीज को भी स्थगित कर दिया गया था. अब महिला टीमों के बीच होने वाली सीरीज पर भी खतरा मंडरा रहा है. इस सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव होना अब लगभग तय हो गया है.

IND W vs BAN W

IND W vs BAN W

IND W vs BAN W: वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली थी. जहां पर इन दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी थी. हालांकि अब इस सीरीज पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है. बीसीसीआई फिलहाल बांग्लादेश के राजनीतिक हालात को देखकर इस सीरीज में आगे बढ़ने को तैयार नहीं नजर आ रहा है. मेंस टीम के बाद अब विमेंस टीम की सीरीज भी लगभग स्थगित हो गया है.  

विज्ञापन

बांग्लादेश के अच्छे नहीं हैं हालात 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक लेटर भेजा है. जिसमें वाइट बॉल सीरीज को स्थगित करने की बात की गई है. हालांकि इसके पीछे बीसीसीआई ने कोई खास कारण लेटर में नहीं बताया है. हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में लंबे समय से राजनीतिक हिंसा चल रही है. जिसके कारण भी बीसीसीआई ने ऐसा करने का फैसला किया होगा. इसके अलावा इन दोनों देशों के बीच भी अच्छे रिश्ते अब नहीं रह गए हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में शरण लिया है. जिससे भी वहां की मौजूदा सरकार भारत से खुश नहीं है.

विज्ञापन

पिछले महीने भारत आई थी बांग्लादेश की टीम 

भारत और श्रीलंका ने मिलकर हाल में ही महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया था. जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भी हिस्सा लिया था. जहां पर टीम 7 मैचों में सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई थी. वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उम्मीद कर रही है कि सितंबर 2026 में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. हालांकि इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई हिंट नहीं मिले है. हालांकि वहां के राजनीतिक हालात के बदलने तक ऐसा होना मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ