हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction से पहले हार्दिक पांड्या ने बिगाड़ा इन 2 खिलाड़ियों का खेल, करोड़ों का हो सकता है नुकसान 

IPL 2026 Auction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज चल रही है. जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए तो कोई समस्या नहीं नजर आती, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी फंसे हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा. इस बीच हार्दिक पांड्या ने 2 अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेल खराब कर दिया है.

विज्ञापन
Hardik Pandya and anrich nortje

IPL 2026 Auction: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. जहां पर खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों के दिमाग में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन भी चल रहा है. 5 मैचों की इस टी20 सीरीज के 3 मुकाबले ऑक्शन से पहले खेले जाएंगे. जिसमें से 1 अब खेला जा चुका है. ऐसे में उनके पास अब खुद को साबित करने के सिर्फ 2 ही मौके है. हार्दिक पांड्या ने 2 अफ्रीकी खिलाड़ियों का खेल अब खराब कर दिया है. इन 2 खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान हो सकता है.

पांड्या ने बिगाड़ा 2 खिलाड़ियों का खेल 

कटक में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान डेविड मिलर और एनरिक नोर्त्जे पर सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरें थी. दोनों ही खिलाड़ियों का खेल हार्दिक पांड्या ने खराब कर दिया. पांड्या ने डेविड मिलर को सिर्फ 1 रन पर ही पवेलियन भेज दिया. ऐसे में अब सभी फ्रेंचाइजी उन पर सोच समझ कर पैसे खर्च करेगी. वहीं दूसरे खिलाड़ी एनरिक नोर्त्जे ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 41 रन खर्च कर दिए. इसमें सबसे ज्यादा पांड्या ने ही नोर्त्जे की पिटाई की है. 

ये भी पढ़ें: दोस्ती निभाना कोई सचिन तेंदुलकर से सीखे, 15 सालों के बाद कुछ ऐसे निभाया अपना वादा 

विज्ञापन

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स टीम चुनने का लिया जिम्मा! कोच ने पीछे खींचे अपने हाथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola