IPL 2026 Auction

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी करोड़ों की बारिश! CSK-KKR की 'लड़ाई' में हो सकते हैं मालामाल

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने-अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. KKR ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया. कुछ ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनपर इस ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है और उनपर करोड़ों की बारिश हो सकती है.

IPL 2026 Auction: 15 नवंबर को IPL की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई. सभी 10 टीमों ने कई सारे बड़े प्लेयर्स को रिलीज करके ऑक्शन से पहले अपना पर्स खाली किया है. पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस बार ऑक्शन में उनके पास सबसे ज्यादा पर्स है. KKR के पास 64.30 करोड़ और CSK के पास 43.40 करोड़ रूपये हैं. वो इस राशि का उपयोग करके बड़े-बड़े प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे. ऑक्शन के दौरान उनके बीच आपस में टक्कर हो सकती है और इसी के चलते कुछ खिलाड़ी मालामाल हो सकते हैं. अन्य टीमें भी करोड़ों खर्च करके अपनी टीम मजबूत करना चाहेंगी.

विज्ञापन

IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी करोड़ों की बारिश

इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश होना तय है. इसमें सबसे बड़ा नाम कैमरून ग्रीन और आंद्रे रसेल का है. इन दोनों की लॉटरी लगना लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, रचिन रवींद्र पर भी करोड़ों की बोली लग सकती है. पूरी जानकारी और सभी 5 नाम पता करने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ