---विज्ञापन---

Video: मुंबई इंडियंस ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, जानें सूर्यकुमार यादव लिस्ट में हैं या नहीं

IPL 2025: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम को सिर्फ 4 ही मैच में जीत मिली थी। वो पॉइंट टेबल में आखिरी स्थान पर थे। ऐसे में इस बार ऑक्शन में मुंबई इंडियंस नए खिलाड़ियों को लेना चाहेगी।

---विज्ञापन---

IPL 2025: आईपीएल का ऑक्शन इस साल के अंत में होना है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की नजर फिर से एक मजबूत टीम बनाने पर होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था। लेकिन पिछले तीन सीजन में टीम का रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में आखिरी स्थान पर रही थी।

ऐसे में मुंबई इंडियंस इस बार अपनी कोर टीम को ही रिटेन करना चाहेगी। मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, तिलक वर्मा और अंशुल कंबोज को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा इस सीजन में मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने को हेड कोच बनाया गया है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास ही रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2024 11:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola