IPL 2024 Sarfaraz Khan Entry Speculations New Rule Four Teams Can Take
विज्ञापन

IPL 2024: सरफराज खान की अब CSK में होगी एंट्री, ऐसे बन रहा संयोग

IPL 2024 Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने वाले सरफराज खान को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज खान की आईपीएल 2024 में अब एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री हो सकती है।

IPL 2024 Sarfaraz Khan: टीम इंडिया उभरते हुए सितारे सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सरफराज खान को लेकर एक खबर सामने आई है कि सरफराज खान अब आईपीएल 2024 में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दरअसल सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे अंगूठे की चोट के चलते आईपीएल 2024 के पहले फेज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान कॉन्वे को चोट लग गई थी। ट्रेड विंडो बंद होने के बाद सरफराज खान को बतौर रिप्लेसमेंट चेन्नई सुपर किंग्स में चुना जा सकता है। क्योंकि सीएसके डेवोन कॉन्वे चोटिल होकर बाहर हो गए है जिसके बाद सरफराज खान चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

पूरी जानकारी वीडियो में..

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ