IPL 2024 Rohit Sharma Injury: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक चिंताजनक खबर सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हैं। दरअसल, वे मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। उन्होंने फील्डिंग भी नहीं की। इसके बाद पीयूष चावला ने बताया था कि उन्हें पीठ में थोड़ी जकड़न है। इसलिए वर्ल्ड कप से पहले फैंस को भी चिंता सताने लगी।
हालांकि अब खुद रोहित शर्मा ने सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की है। हिटमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी बल्लेबाजी के तेवर दिखाते नजर आए। रोहित नेट्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- नेट सेट गो…
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले इकलौते विकेटकीपर बने
बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस 11 में से 8 मुकाबले हारने के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के पास सिर्फ 6 अंक हैं। एमआई ने लगातार चार मुकाबले हारे हैं। देखना होगा कि टीम का अब क्या हश्र होता है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
7 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
12 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines