IPL 2024 RCB vs RR Eliminator Match: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में शानदार वापसी की और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हारने वाली आरसीबी प्लेऑफ खेल सकती है, यह किसी ने नहीं सोचा होगा, लेकिन विराट की सेना ने यह करिश्मा कर दिखाया। आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। अब बेंगलुरु का एलिमिनेटर मैच 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आरसीबी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs KKR: क्वालीफायर से किसका कट सकता है पत्ता? ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं हारी हुई बाजी
विराट की एनर्जी के कारण मिली जीत
सीएसके के पूर्व दिग्गज ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि आरसीबी ने जिस तरह वापसी कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, अब बेंगलुरु को रोक पाना बेहद मुश्किल लग रहा है। बेंगलुरु की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी शानदार हो गई है। इसके अलावा हरभजन सिंह ने आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में विराट कोहली की एनर्जी बहुत काम आई है। कोहली जिस तरह मैदान पर खेलते हैं, वह काबिले तारीफ है। कोहली को देखकर बाकी खिलाड़ी भी चार्ज हो जाते हैं, यही कारण है कि बेंगलुरु करिश्माई कमबैक कर सकी है।
इस वीडियो में देखें हरभजन का पूरा बयान…
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
14 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
20 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
20 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines