IPL 2024 RCB vs RR Eliminator: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज यानी 22 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी। इसके बाद जो टीम क्वालीफायर 2 में जीत दर्ज करेगी, वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। एक टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। केकेआर ने पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। अब कोलकाता को 26 मई फाइनल मैच खेलना है। पहले क्वालीफायर में केकेआर की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है कि आईपीएल 2024 के फाइनल में आरसीबी बनाम केकेआर होगा।
आरसीबी के लिए कठिन होगी आगे की राह
जब आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले खेले जा रहे थे, तो एक पल के लिए ऐसा लगा कि आरसीबी प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाएगी, लेकिन बेंगलुरु ने लगातार 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई। लेकिन यहां से आरसीबी के लिए आगे की राह बेहद कठिन होने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक ऐसा संयोग बन रहा है, जो दर्शाता है कि आरसीबी फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी और इस रेस से बाहर हो जाएगी। बेंगलुरु के साथ बिलकुल वैसा ही संयोग बन रहा है, जो पिछले 2 साल में बन रहा था, इस संयोग के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आरसीबी की ट्रॉफी जीतने का सपना फिर टूट जाएगा।
पूरा समीकरण जानने के लिए देखें वीडियो