हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

RCB की जीत ने अंकतालिका हिलाई, अभी भी किसी पहेली की तरह उलझी है प्वाइंट्स टेबल

RCB vs CSK New Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत मिली है। इस जीत के साथ बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। आरसीबी की इस जीत के बाद अंकतालिका भी पूरी तरह से हिल गई है। अंकतालिका अभी भी किसी पहेली की तरह उलझी हुई है।

विज्ञापन
आरसीबी।

RCB vs CSK New Points Table: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटा दिया है। बेंगलुरु इस मैच को अपने नाम करने के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। यह मुकाबला फैंस के लिए दिलों की धड़कन बढ़ाने वाला मुकाबला था। हर एक गेंद के बाद फैंस की सांसे थम सी जा रही थी। लेकिन आखिरकार बेंगलुरु ने चेन्नई को हराकर ना सिर्फ इस सीजन की लगातार छठी जीत हासिल कर ली, बल्कि प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर गया है।


ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: फाफ को चुना गया ‘मैन ऑफ द मैच’, कप्तान ने किसी और को बताया इसका हकदार

दूसरे स्थान के लिए घमासान

आरसीबी की जीत ने प्वाइंट्स टेबल को हिलाकर रख दिया है। इस मैच से पहले बेंगलुरु की टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर थी। शुरुआती 3 टीमों को छोड़ दें, तो चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर थी। लेकिन अब आरसीबी ने जैसे ही चेन्नई को हराया, बेंगलुरु सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आपको शायद लग रहा होगा कि अब क्वालीफाई करने वाली सभी 4 टीमें तय हो गई है, तो अब अंकतालिका में कोई रोमांच नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि अंकतालिका अभी भी किसी पहेली की तरह उलझी हुई है। क्योंकि दूसरे स्थान पर कौन टीम रहेगी और तीसरे नंबर पर कौन रहेगी, अब इसकी रेस होने वाली है।

इस वीडियो में देखें अंकतालिका में अब क्या रोमांच बचा है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें