RCB vs CSK: फाफ को चुना गया 'मैन ऑफ द मैच', कप्तान ने किसी और को बताया इसका हकदार

Faf Du Plessis Dedicated Man Of The Match Award To Another Player: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी की जीत के बाद मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन कप्तान ने यह अवॉर्ड किसी और खिलाड़ी को समर्पित कर दिया।

IPL 2024 RCB vs CSK Faf Du Plesis Dedicated Man of The Match To Yash Dayal

फाफ डु प्लेसिस।

Faf Du Plessis Dedicated Man Of The Match Award To Another Player: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच पर दुनियाभर के करोड़ों फैंस की नजर थी, क्योंकि इस एक मैच के साथ ही आईपीएल 2024 में चौथे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम भी तय हो गई है। आरसीबी ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन जब फाफ यह अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो उन्होंने इसका हकदार किसी और को बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाफ ने किसे बताया MOTM का हकदार

फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। आरसीबी की ओर से अर्धशतक लगाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज बने। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया, लेकिन फाफ ने कहा कि इस अवॉर्ड का असल हकदार यश दयाल है। फाफ ने मैन ऑफ द मैच आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को डेडिकेट किया है। यश ने जिस तरह से आरसीबी को यह मुकाबला जिताया है, क्रिकेट फैंस इसे दशकों तक नहीं भूल सकेंगे। फाफ ने यश को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी स्लोवर डिलीवरी पर भरोसा रखा। गेंद गिली हो चुकी थी, गेंदबाज को इससे काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन फिर भी यश आखिरी ओवर में स्कोर को बचाने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन

‘आप अपने कौशल पर भरोसा रखें’

इस मैच में यश दयाल ने जिस तरह गेंदबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। खिलाड़ी पर खूब दबाव भी था, लेकिन फिर भी उन्होंने आखिरी गेंद तक हार नहीं मानी। जब यश ने पहली गेंद में यॉर्कर का प्रयास किया, तो यह फुल टॉस चली गई, जिस पर माही ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फाफ ने यश को धीमी गेंद पर विश्वास रखने के लिए कहा, क्योंकि अगर यॉर्कर मिस होता है, तो इसका अंजाम खतरनाक हो सकता था। फाफ ने यश को लेकर कहा कि आप अपने कौशल पर भरोसा रखें। आप काफी अच्छा कर रहे हैं और आगे भी अच्छा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ