IPL 2024 Playoffs: आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ्स की घड़ी नजदीक आ चुकी है। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मई को एलिमिनेटर होगा। प्लेऑफ और एलिमिनेटर के नियम क्या होते हैं? टीमें फाइनल तक का सफर कैसे तय करती हैं, आइए जानते हैं…
नियम के अनुसार, पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं। जबकि इसमें से जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है। जबकि एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों में से जो टीम जीतती है, उसे क्वालीफायर-2 में भिड़ना होता है। क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: मोहम्मद शमी ने चुने 4 फेवरेट प्लेयर, क्वालीफायर-1 में कर सकते हैं कमाल
जिसमें से जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है। जबकि हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाता है। इसी तरह एलिमिनेटर में भी हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाता है। इस तरह जहां क्वालीफायर-1 में खेलने वाली टीमों को दो मौके मिलते हैं तो वहीं एलिमिनेटर की विजेता टीम को जीतकर भी फाइनल में सीधे एंट्री नहीं मिलती। उसे एक बार फिर मुकाबला खेलना पड़ता है, जिसके बाद वह फाइनल तक का सफर तय कर पाती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB या RR, कौन जीतेगा एलिमिनेटर? अंबाती रायडू की पसंद से फैंस हैरान
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
16 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
19 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines