हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Indian Cricketers Fees: तीन गुना तक बढ़ सकती है भारतीय क्रिकेटर्स की फीस, BCCI का खास प्लान!

Indian Cricketers Fees: भारतीय क्रिकेटर्स के आईपीएल की तरफ बढ़ते झुकाव और टेस्ट से दूर होने को लेकर, अब बीसीसीआई बड़ा कदम उठा सकता है। इसके लिए जल्द ही खिलाड़ियों की टेस्ट और रणजी ट्रॉफी की मैच फीस तीन गुना तक बढ़ सकती है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप पूरी खबर देख सकते हैं:-

विज्ञापन
Indian Cricketers Fees BCCI New Plan

Indian Cricketers Fees BCCI New Plan: भारतीय क्रिकेटर्स को वैसे भी दुनियाभर में सबसे अमीर आंका जाता है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड्स में से एक है। ऐसे में पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा जा रहा है कि खिलाड़ियों के अंदर आईपीएल के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है। वहीं इसी कारण खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने लगे हैं। अब इसको बीसीसीआई जान चुका है और इसके लिए कठोर कदम भी उठाना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में सबसे पहला कदम जो बीसीसीआई उठाने का प्लान बना रहा है वो है तीन गुना तक फीस बढ़ाने का। अभी भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट और रणजी खेलने के लिए जितनी फीस मिलती है। आने वाले दिनों में यह तीन गुना तक बढ़ सकती है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी और क्रिकेटर्स की फीस जानने के लिए आप वीडियो रिपोर्ट देख सकते हैं:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola