हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: फ्री में कब और किस चैनल पर देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच ODI मुकाबले? जानें सभी डिटेल्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के सभी मैच किस चैनल पर आप देख सकते हैं. आइए जानते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
India vs West Indies/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने वाला है. दूसरा मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है. वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंच चुकी है. इसके अलावा भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 24 सितंबर को नेट अभ्यास में खूब पसीने भी बहाए.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप अलग-अलग भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज जियो हॉस्टार ऐप पर होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

विज्ञापन

इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. फिलहाल फैंस की निगाहें वनडे सीरीज पर हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग 2 महीने बाद भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. इसलिए ये सीरीज फैंस की नजरों में खास है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola