Video: सूर्यकुमार यादव का लाइफस्टाइल देख रह जाएंगे दंग, देखें कितने करोड़ के मालिक हैं टी20 टीम के कप्तान

IND vs SL T20 Cricket Series में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव की लाइफस्टाइल जानकर आप दंग रह जाएंगे। टी20 क्रिकेट के टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास लग्जरी गाड़ियों के अलावा करोड़ों की संपत्ति है।

Surya Kumar Yadav

IND vs SL T20 Cricket Series  के लिए टीम इंडिया का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या के बजाय सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी है। टी20 टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही सूर्यकुमार यादव चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच हम आपको बताते हैं कि आखिर टीम इंडिया के नए कप्तान कितनी कमाई करते हैं और उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुल नेटवर्थ करीब 55 करोड़ रुपये है। सूर्यकुमार यादव मुख्य रूप से बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल (IPL) से कमाई करते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव कई ब्रांड के लिए विज्ञापन भी करते हैं। सूर्यकुमार यादव ने कई कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। साथ ही वह रियल स्टेट के बिजनेस में भी बंपर कमाई करते हैं। सूर्यकुमार यादव कौन से घर में रहते हैं और उनके पास कौन-कौन सी गाड़ी है, ये जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ