India vs Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI: भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकेले में ही दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। शाम 7 बजे से ये मैच होगा। भारतीय टीम पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हो सकता है कि प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिले।
संजू सैमसन को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता
कहा जा रहा है कि पिछले मैच में डक पर आउट होने वाले संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह शुभमन गिल की वापसी हो सकती है। वहीं ऋषभ पंत को बरकरार रखा जा सकता है। पंत ने पहले टी-20 मैच में 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन की शानदार पारी खेली थी। दूसरे मैच में वह सिर्फ 2 गेंद खेल पाए थे। जिसमें उन्होंने 2 रन बनाए।
अर्शदीप सिंह को दिया जा सकता है आराम
इसी के साथ ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे को भी मौका दिया जा सकता है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या रेस्ट पर रह सकते हैं। जबकि वाशिंगटन सुंदर को भी मौका देने की बात सामने आई है। दूसरी ओर अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह खलील अहमद की एंट्री हो सकती है। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की जगह बरकरार रह सकती है।