India vs Sri Lanka 1st ODI POTM Award: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मैच काफी रोमांचक रहा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीतते-जीतते रह गई। दोनों टीमों का स्कोर 230 बराबर रहने की वजह से ये मैच टाई रहा। शिवम दुबे ने टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया था, लेकिन भारतीय टीम आखिरी 14 गेंदों में जीत के लिए 1 रन नहीं बना पाई और ये मुकाबला टाई हो गया। इस मुकाबले में ना तो किसी की जीत हुई और ना ही किसी की हार…फिर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड किसे मिला, आइए जानते हैं…
श्रीलंका के खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड
बता दें कि प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड श्रीलंका के खिलाड़ी डुनिथ वेल्लालागे को मिला। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 67 रन जड़े तो वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया। वेल्लालागे ने 9 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। उनकी मुश्किल समय में शानदार पारी और गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
स्पिन गेंदबाजी को मदद कर रहा था विकेट
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद डुनिथ वेल्लालागे ने कहा- “विकेट स्पिन गेंदबाजी को मदद कर रहा था, इसलिए मैं उन्हें दबाव में रखना चाहता था। विकेट धीमा था, लेकिन हमने 200 पार रन बनाने का लक्ष्य रखा। हमने लगभग 220 रन बनाने का प्लान बनाया था। हालांकि दूसरी पारी में विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था। हमारे कप्तान और हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया।”
ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान
रविवार को होगा दूसरा मुकाबला
इस मैच के टाई होने के बाद टीम इंडिया अगला मुकाबला हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल बराबरी पर है। दूसरा मैच रविवार और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैच कोलंबो में होंगे। जिन्हें भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह
संबंधित खबरें
खुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
6 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
10 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines