India vs Japan
विज्ञापन

भारत-जापान मैच में वाइड बॉल को लेकर हुए विवाद पर पूर्व अंपायर का बड़ा बयान, बताया क्या कहता है नियम

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेले गए एकमात्र टी20I मुकाबले में वाइड बॉल को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की गेंद को अंपयार ने पहले वाइड दे दिया और फिर बहस के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए गेंद को लीगल करार दिया.

India vs Japan: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें टीम इंडिया सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज कर सकी. बारिश की वजह से 5-5 ओवर्स के हुए इस मुकाबले के आखिरी ओवर के दौरान वाइड बॉल को लेकर विवाद देखने को मिला. मैच के अहम मोड़ पर अक्षर पटेल की गेंद पर जापानी बल्लेबाज एलेक्जेंडर ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई. ऑनफील्ड अंपायर क्रिस थरगेट ने इसे वाइड बॉल दे दिया. अक्षर अंपायर के इस फैसले से काफी नाराज दिखे, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी वहां पहुंच गए और अंपायर से बात की. थोड़ी देर बहस के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए गेंद को लीगल करार कर दिया.

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई. कई लोग इसे चीटिंग भी कहने लगे. इसी बीच ICC के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने नियम समझाते हुए बताया कि फैसला बदलना नियमों के मुताबिक था. चौधरी ने कहा कि जब बल्लेबाज रिवर्स स्वीप या स्विच हिट खेलने के लिए अपना स्टांस बदलता है, तो वाइड तय करने के लिए उसकी बदली हुई पोजीशन को ध्यान में रखा जाता है. यानी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज अगर रिवर्स स्वीप के लिए दाएं हाथ की पोजीशन में आ जाता है, तो उसकी लेग साइड भी ऑफ साइड के रूप में मानी जाती है. इसी तरह राइट हैंड बल्लेबाज के रिवर्स शॉट खेलने पर भी यही नियम लागू होता है. उनके मुताबिक, अंपायर अगर महसूस करे कि मैदान पर दिया गया फैसला गलत था, तो वह अपना फैसला वापस लेकर उसे बदल सकता है. इसलिए इस मामले में इसे बेईमानी या चीटिंग कहना सही नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ