
IND vs ENG: चोट के बाद मोहम्मद सिराज ने ढाया कहर, बेन स्टोक्स को छोड़ दिया पीछे
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई थी। जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा। हालांकि गेंदबाजी के दौरान सिराज थोड़े चोटिल हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कमबैक करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की बैंड बजाई। पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही मोहम्मद सिराज अब इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम इस सीरीज में 18 विकेट दर्ज हो गए हैं, वहीं दूसरी पारी में ये विकटों की संख्या और बढ़ सकती है। सिराज ने बेन स्टोक्स को पछाड़ दिया है जिन्होंने इस सीरीज में 17 विकेट चटकाए हैं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.