हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदल गया IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल! जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

IND vs AFG ODI Series ScheduIe Change: टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ IPL 2026 के बाद होगी. उनके बीच 14 जून से वनडे सीरीज शुरू होने वाली थी, जिसके शेड्यूल में एक छोटा सा बदलाव हुआ है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
IND vs AFG सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव

IND vs AFG ODI Series ScheduIe Change: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज आयोजित की जानी है. BCCI ने टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया है. 14 जून से शुरू होने वाली यह एकदिवसीय श्रृंखला अब 13 जून से शुरू होगी. इसके पीछे का कारण भी सामने आया है.

भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का क्यों बदला शेड्यूल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून को धर्मशाला में पहला वनडे मैच होने वाला था. अब इसे 13 जून को आयोजित करने का फैसला किया गया है. दरअसल, 14 जून को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी. अगर IND vs AFG मैच का भी 14 जून को आयोजन होता, तो वुमेंस क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण मैच की व्यूअरशिप में गिरावट आ सकती थी. इसी वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच एक दिन पहले कराने का फैसला किया गया है. इससे मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के मैचों की व्यूअरशिप पर असर नहीं पड़ेगा.

तारीख मैच जगह
14 जून 2026भारत vs अफगानिस्तान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
17 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
20 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ये भी पढ़ें:- 4.50 करोड़ का 1 विकेट! इन 5 ‘फ्लॉप’ गेंदबाजों ने IPL 2026 में टीमों का कराया है भारी नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola