4.50 करोड़ का 1 विकेट! इन 5 'फ्लॉप' गेंदबाजों ने IPL 2026 में टीमों का कराया है भारी नुकसान

Bowlers One Wicket Cost Crores: IPL 2026 में कुछ गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और उनका हर एक विकेट करोड़ों का पड़ा है. आइए उन 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी टीमों को भारी नुकसान कराया है.

Hardik Pandya Jasprit Bumrah Yuzvendra Chahal
1 / 6

Bowlers One Wicket Cost Crores: IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म हो गया है और इसी के साथ कई टीमों का सफर भी समाप्त हो गया है. इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा रहा है लेकिन कुछ गेंदबाजों ने भी खूब प्रभावित किया है और विकेट झटके हैं. हालांकि, कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके गेंदबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और अपने ओहदे के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने अपनी टीमों को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनका एक विकेट करोड़ों रुपये का पड़ा है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह2 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में खेलने के लिए 18 करोड़ रुपये मिले हैं. उन्होंने इस सीजन सिर्फ 4 विकेट झटके. इस हिसाब से उनका हर एक विकेट मुंबई इंडियंस को 4.50 करोड़ रुपये का पड़ा है.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल3 / 6

PBKS के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने IPL 2026 में कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्हें इस सीजन खेलने के 18 करोड़ रुपये मिलेंगे. इस हिसाब से उनका एक विकेट 1.50 करोड़ रुपये का पड़ा है. चहल के लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे रहे थे. IPL 2026 उनके ओहदे के हिसाब से खराब रहा है.

टी नटराजन

टी नटराजन4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा था. इस सीजन नटराजन सिर्फ 5 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. नटराजन का हर एक विकेट दिल्ली कैपिटल्स को 2.15 करोड़ रुपये का पड़ा है. नटराजन को कम मौके मिले, लेकिन वो टीम को जरूर बड़ा नुकसान करा बैठे हैं.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन5 / 6

कैमरून ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका हर एक विकेट 3.60 करोड़ रुपये का पड़ा है.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या6 / 6

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के 16.35 करोड़ रुपये मिले हैं. इस सीजन पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट झटके. इस हिसाब से उनका हर एक विकेट 4.09 करोड़ रुपये का पड़ा है. मुंबई इंडियंस को न सिर्फ जसप्रीत बुमराह, बल्कि हार्दिक पांड्या ने करोड़ों का घाटा कराया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन