हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या बारिश के कारण रद्द होगा IND vs AFG वनडे मैच? धर्मशाला के मौसम ने बढ़ाई टेंशन!

IND vs AFG 1st ODI Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होने जा रही है. धर्मशाला में पहला मैच खेला जाएगा और इस मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना बहुत अधिक है.

विज्ञापन
बारिश बिगाड़ेगी खेल? (Image Credit: AI Generated)

IND vs AFG 1st ODI Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पराजित किया और अब एकदिवसीय श्रृंखला में भी शुभमन गिल एंड कंपनी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. धर्मशाला में होने वाला यह मैच इस कारण से भी खास है कि रोहित शर्मा 5 महीनों बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी कर रहे हैं. हालांकि, अब भारत-अफगानिस्तान के बीच इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

IND vs AFG वनडे मैच का खेल बिगाड़ सकती है बारिश

News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा इस समय धर्मशाला में हैं और उन्होंने IND vs AFG मैच से पहले मौसम की रिपोर्ट दी. उन्होंने बताया कि 13 जून यानी कल पहले वनडे मैच के दौरान बारिश की संभावना 60-70% है. धर्मशाला में बदल छाए हुए हैं और बारिश का मैच पर प्रभाव पड़ सकता है. अगर बरसात होती है, तो मैच अधिकारियों की कोशिश कम ओवरों का मुकाबला कराने की होगी. अगर बारिश हुई, तो फैंस को रोहित का भारतीय जर्सी में कमबैक देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें:- ‘दुख पहुंचा है…’, दिग्गज शूटर जसपाल राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola