
IND W vs AUS W: ऐतिहासिक जीत के बाद फूट-फूट कर रोई टीम इंडिया, नवी मुंबई की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में हराकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत मिली है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह जीत कितनी बड़ी थी, इसका जवाब मुकाबला खत्म होने के बाद इंडियन खिलाड़ियों के रिएक्शन से पता चल गया. जीत के बाद कुछ खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगी. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में भी जीत का जश्न मनाया.
Written By Aditya