हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs AUS W: 2017 में फैन गर्ल जेमिमा 2025 में बन गई सुपरस्टार, अब फाइनल के लिए हैं तैयार 

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. जिसके कारण एक बार उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया था. वापसी के बाद जेमिमा ने शानदार बल्लेबाजी करके खुद को साबित किया है. सेमीफाइनल मुकाबले के बाद, तो वो भारतीय महिला टीम की सुपरस्टार बल्लेबाज बन गई हैं.

विज्ञापन
jemimah rodrigues

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स आज पूरे देश के लिए सुपरस्टार बन गई हैं, लेकिन हमेशा चीजें ऐसी नहीं थी. इस टूर्नामेंट में ही जेमिमा को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. जिसके कारण ही कप्तान और कोच ने उन्हें ड्रॉप कर दिया था. लगातार मिली हार के बाद जेमिमा का कमबैक हुआ और उसके बाद उन्होंने बल्ले से धमाल मचा दिया. अब फैंस इस सुपरस्टार खिलाड़ी की जर्नी के बारे में जानना चाहते हैं. 2017 की गर्ल फैन आज टीम की सुपरस्टार बन गई है. 

जेमिमा रोड्रिग्स के पिछले 8 सालों का सफर 

मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2017 का फाइनल खेला था. जहां पर फाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार मिली. उस हार के बाद जब टीम इंडिया वापस देश लौट रही थी. उस समय जेमिमा रोड्रिग्स एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत करने गई थी. वही जेमिमा आज टीम इंडिया को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में लेकर जाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.  

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: फाइनल में एंट्री के बाद रोहित से लेकर महान सचिन तक ने महिला टीम को दी बधाई, तारीफों के बांधे पुल

विज्ञापन

रोड्रिग्स के करियर के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऐतिहासिक जीत के बाद फूट-फूट कर रोई टीम इंडिया, नवी मुंबई की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola