yashasvi jaiswal run out

IND vs WI: शुभमन गिल से रन आउट के बाद नाराज हुए यशस्वी जायसवाल! जानिए कौन सही और कौन गलत? 

IND vs WI: भारतीय टीम के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 175 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे. उस समय ऐसा लग रहा था कि वो आसानी से दोहरा शतक जड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसी स्कोर पर वो रन आउट हो गए. इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान शुभमन गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि इसमें कौन सही और कौन गलत ये बाद में पूरा वीडियो देखने के बाद साफ हुआ.

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आसानी से दोहरा शतक की ओर बढ़ रहे थे. उस समय उनके और कप्तान गिल के बीच गलतफहमी हुई और 175 रनों के स्कोर पर जायसवाल रन आउट हो गए. इस रन आउट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने कप्तान शुभमन गिल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि पूरा वीडियो दोबारा देखने के बाद साफ हुआ की इस रन आउट में किसकी असल में गलती थी? 

विज्ञापन

किसकी गलती से रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल? 

यशस्वी जायसवाल ने गेंद को फील्डर की तरफ मारते ही रन दौड़ लिया, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने इससे मना किया. इस बीच जायसवाल बहुत आगे आ गए. जिसके कारण ही वो असल में रन आउट हुए. वीडियो को देखने के बाद साफ हुआ की कप्तान गिल शुरू से ही रन नहीं लेना चाहते थे. टेस्ट क्रिकेट में भी यशस्वी जायसवाल बार-बार ऐसे रन लेने का प्रयास करते हैं. जो उनके ऊपर ही कई बार भारी पड़ चुका है. दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद जायसवाल ने कहा कि मैदान पर कई बार ऐसी गलती हो जाती है. 

विज्ञापन

इस रन आउट के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ