IND vs WI: ‘I Love You Shubman…’ लाइव मैच के दौरान लड़की ने गिल को किया प्रपोज, शुभमन ने किया ऐसे रिएक्ट 

Fan Girl Proposes Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण ही उनके फैंस की गिनती भी बढ़ती जा रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान ही ये नजारा देखने को मिला. जब लाइव मैच के दौरान एक फैन गर्ल ने बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को प्रपोज कर दिया. जिस पर शुभमन गिल ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

fan girl proposes shubman gill

fan girl proposes shubman gill

Fan Girl Proposes Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने लगातार बल्ले के साथ तहलका मचा रहे हैं. जिसके कारण ही फैंस के बीच उनका क्रेज भी बढ़ता ही जा रहा है. खासकर लड़कियों के बीच तो शुभमन नए फेवरेट बनते जा रहे हैं. कुछ ऐसी ही नजारा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला. जहां पर लाइव मैच के दौरान एक फैन गर्ल ने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रपोज कर दिया. 

विज्ञापन

शुभमन गिल को फैन ने किया प्रपोज 

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल जब मैदान पर रनों की बारिश कर रहे थे. उस समय स्टैंड में एक फैन ने पोस्टर के जरिए लाइव मैच में गिल को प्रपोज कर दिया. पोस्टर में लिखा था, ‘आई लव यू शुभमन.’ टीवी पर इसे जैसे ही कैमरामैन ने दिखाया तो यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई. फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हैशटैग #ILoveYouShubman करके मीम्स और प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. गिल कप्तान बनने के बाद बहुत ही कम समय में फैंस के फेवरेट बनते जा रहे हैं. हालांकि इसके दौरान गिल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करके खेलते रहे. जिसके लिए भारतीय कप्तान की फैंस ने भी जमकर तारीफ की. 

विज्ञापन

गिल ने हाल में ही खुद को बताया था सिंगल 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. उनका नाम सारा अली खान, सारा तेंदुलकर और अवनीत कौर के साथ जुड़ चुका है. हालांकि अपने लिंक-अप की खबरों पर बोलते हुए हाल में ही शुभमन ने कहा था कि, ‘मैं तीन साल से ज्यादा समय से सिंगल हूँ.मुझे अलग-अलग लोगों से जोड़ने वाली कई अटकलें और अफवाहें उड़ी हैं. कभी-कभी, यह इतना मजाकिया होता है कि मैंने उस व्यक्ति को जिंदगी में कभी देखा या मिला ही नहीं और मैं अफवाहें सुनते रहता हूँ कि मैं इस व्यक्ति और इस व्यक्ति के साथ हूँ, और मैं ऐसा कहाँ…’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ