हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित? इसके पीछे का कारण आया सामने

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा समय में टी-20 सीरीज खेली जा रही है. जिसके चौथे मुकाबले में कुछ अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. मुकाबले में जब 3 गेंद बची हुई थी. उस समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी घोषित कर दी थी.

विज्ञापन
Shreyas Iyer ने टी-20 मैच में की पारी घोषित (Pic Credit- AI Generated)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया चौथा टी-20 मुकाबला बहुत ही यादगार हो गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए. जवाब में टीम इंडिया ने 19.3 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने पारी घोषित करके सभी को चौंका दिया. 

श्रेयस अय्यर ने क्यों की पारी घोषित? 

19.3 ओवरों के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने पारी घोषित करने का फैसला किया. दरअसल टीम इंडिया को 3 गेंदों में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे. उस समय वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ अर्शदीप सिंह को बॉडीलाइन गेंदबाजी कर रहे थे. इससे पहले अर्शदीप सिंह को गेंद भी लगी थी. जिसके कारण ही कप्तान ने फैसला किया कि उन्हें कोई और गंभीर इंजरी न हो जाए. मुकाबले में पहले ही टीम इंडिया बाहर हो चुकी थी. जिसके कारण ही कप्तान और कोच ने ये फैसला किया. हालांकि सोशल मीडिया पर इस फैसले की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. कुछ फैंस तो गंभीर और अय्यर की आलोचना भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  क्या भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप सिंह? संजू सैमसन का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola