हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: John Campbell के विकेट पर मचा बवाल! थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश दिखी वेस्टइंडीज टीम

John Campbell Wicket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बुमराह की गेंद पर आउट होने वाले जॉन कैंपबेल के विकेट को लेकर जमकर बवाल मचा गया है. कैरेबियाई टीम भी थर्ड अंपायर के फैसले से नाराज नजर आई.

विज्ञापन
John Campbell Wicket

John Campbell Wicket: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है. लंच ब्रेक तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट सिर्फ 90 रन जोड़कर गंवा दिए हैं. पहले सेशन में पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जिद तोड़ने वाले एंडी पायक्रॉफ्ट का हुआ IND vs WI टेस्ट में जोरदार स्वागत, रवि शास्त्री ने कुछ यूं की तारीफ

हालांकि, जॉन कैंपबेल के विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच रहा है. दरअसल, बुमराह की गेंद कैंपबेल के बल्ले के पास से गुजरी और भारतीय टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. हालांकि, ऑन फील्ड अंपायर ने कैंपबेल को आउट करार नहीं दिया. इसके बाद कप्तान गिल ने रिव्यू लिया. रिप्ले में जिस समय बॉल बल्ले से पास से गुजरी उसी वक्त बैट पैड पर भी लगता हुआ दिखाई दिया. अब थर्ड अंपायर ने बल्ले का संपर्क गेंद से हुआ है ऐसे मानते हुए कैंपबेल को आउट करार दे दिया. थर्ड अंपायर के फैसले से बल्लेबाज और वेस्टइंडीज की पूरी टीम नाखुश दिखाई दी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola