पाकिस्तान की जिद तोड़ने वाले एंडी पायक्रॉफ्ट का हुआ IND vs WI टेस्ट में जोरदार स्वागत, रवि शास्त्री ने कुछ यूं की तारीफ

Andy Pycroft IND vs WI: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की जिद के आगे ना झुकने वाले मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट का भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जोरदार स्वागत हुआ. पायक्रॉफ्ट हैंडशेक विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे और उन्हें पीसीबी ने टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी.

Andy Pycroft

Andy Pycroft

Andy Pycroft IND vs WI: एशिया कप 2025 में हैंडशेक विवाद को लेकर एक शख्स को पाकिस्तान ने जमकर टारगेट करने की कोशिश की थी. यह शख्स थे मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट. पड़ोसी मुल्क ने इन्हें टूर्नामेंट से हटाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाया था और यहां तक कि यूएई के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने की धमकी तक दे डाली थी.

मगर पायक्रॉफ्ट पाकिस्तान की जिद के आगे नहीं झुके थे और उन्हें आईसीसी का भी पूरा साथ मिला था. अब वही पायक्रॉफ्ट जब मैच रेफरी बनकर भारत और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट में मैदान पर उतरे, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. खुद रवि शास्त्री ने दमदार शब्दों के साथ पायक्रॉफ्ट का वेलकम किया.

एंडी पायक्रॉफ्ट का हुआ स्वागत

अहमदाबाद में पहले टेस्ट मैच के टॉस के समय पर दोनों टीमों के कप्तान, प्रेजेंटर रवि शास्त्री और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट मैदान पर पहुंचे थे. शास्त्री ने भारत और वेस्टइंडीज के कप्तानों का नाम लेने के बाद मैच रेफरी का भी जिक्र किया. उन्होंने एंडी पायक्रॉफ्ट के लिए कहा, “सीधा दुबई की हॉट सीट से फिर से लौट आए हैं एंडी पायक्रॉफ्ट.” एशिया कप 2025 में पायक्रॉफ्ट काफी सुर्खियों में रहे थे.

दरअसल, ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में जीत के बाद पड़ोसी मुल्क के प्लेयर्स संग हाथ नहीं मिलाया था. इस पर पाकिस्तान टीम बुरी तरह से बिफर गई थी और उन्होंने भारतीय प्लेयर्स के साथ-साथ मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट की भी शिकायत कर डाली थी.

पाकिस्तान ने पायक्रॉफ्ट को हटाने की रखी थी शर्त

यूएई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पाकिस्तान के प्लेयर्स ने जमकर ड्रामा किया था. पीसीबी ने यूएई वाले मैच को बायकॉट करने की ठान ली थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि पायक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 से हटा दिया जाए या फिर उनके मैचों में वह मैच रेफरी की भूमिका ना निभाएं. हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की जिद को दरकिनार कर दिया था और उन पर जुर्माना ठोकने की चेतावनी भी दे डाली थी. इसके बाद पाकिस्तान टीम यूएई के खिलाफ खेलने को राजी हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ