IND vs WI: टीम इंडिया को अगर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इस मैच में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ियों को विफल करना होगा, नहीं तो ये खिलाड़ी अकेले दम पर ही मैच को पलटने का दम रखते हैं. टीम इंडिया ने अगर इन 4 खिलाड़ियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया तो जीत लगभग मुट्ठी में ही होगी.
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम शिमरन हेटमायर का है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 221 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज शे होप ने कमाल की पारियां खेली हैं उन्होंने 6 मैचों में 185 रन बनाए हैं और वो टीम को मजबूती देने का काम करते हैं. ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड की फॉर्म भी कमाल की नजर आ रही है. उन्होंने 81 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 169 रन बनाए हैं.
---विज्ञापन---
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के सामने होंगे ये 5 बड़े चैलेंज, सूर्या-गंभीर को बनानी होगी रणनीति