IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज कई मायनों में बहुत ही अहम होने वाली है. फिलहाल टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों पर दबाव आ गया है. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके कमबैक नहीं किया, तो टीम इंडिया से उनका पत्ता ही कट सकता है. ऐसे में इन 4 खिलाड़ियों के लिए ये करो या मरो वाली सीरीज हो सकती है.
टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों पर होगा बड़ा दबाव
भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. रोहित ने पिछली कुछ सीरीज में बहुत ही निराश किया है. पहले 2 मैचों में फेल होने के बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में रन बनाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को इस सीरीज में एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल कुछ ऐसी ही स्थिति विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की भी नजर आ रही है. पिछले 4 वनडे मैचों में राहुल ने सिर्फ 52 रन ही बनाए थे. ऐसे में अब राहुल को भी कमबैक करना होगा. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी पिछले कुछ समय से गेंद और बल्ले दोनों के साथ वनडे फॉर्मेट में निराश किया है. कुछ ऐसा ही हाल फिलहाल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी है.
ये भी पढ़ें: 19 नवंबर को भूलना चाहते हैं टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा, एक बार फिर हो गए इमोशनल
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
19 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 day agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 days agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines