Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 27 सितंबर शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, तो वहीं इस ऐलान के बाद 5 अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. इन खिलाड़ियों को वनडे या टी20 दोनों में किसी टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि एशियन गेम्स में कुछ अहम खिलाड़ियों के व्यस्त होने से उनके पास वापसी का अच्छा मौका माना जा रहा था. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से शमी टीम से बाहर चल रहे हैं. फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में भी उन्हें मौका नहीं मिला है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताया गया है.
वहीं, ऋषभ पंत को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वनडे टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल को जगह मिली है. ऐसे में पंत की टीम में स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्रुणाल पांड्या भी चयनकर्ताओं की नजरों से दूर रहे. इनके अलावा, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे या टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. युवा गेंदबाजों को मौका मिलने से उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. वहीं, रजत पाटीदार भी टीम में जगह नहीं बना सके. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन पांचों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में कभी वापसी होगी, या फिर उनका इंटरनेशनल करियर अंतिम दौर में पहुंच चुका है?
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: तीसरे टी20 में रोहित के अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ देंगे अभिषेक शर्मा! एक सिक्स मारकर रच सकते हैं इतिहास
संबंधित खबरें
47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
13 hrs agoइच्छामृत्यु की स्थिति से वंतारा तक का सफर, बीमार 'माया' को मिला नया जीवन
14 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
16 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
21 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 day agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines