India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम 206 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की इस जीत में मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने बड़ी भूमिका निभाई. मानव ने इस पूरे मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं पडिक्कल ने दोनों पारियों में बल्ले से कमाल करते हुए कुल मिलाकर 211 रन बनाए.
पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाज करते हुए पहली पारी में शानदार शतक जड़ा और 167 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को 462 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 44 रन बनाए. ऐसे में मैच के बाद पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह इस मैच में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बता दें कि, पडिक्कल ने 2024 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने अब तक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 5 पारियों में उन्होंने 60.2 की औसत से 301 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में एक शतक दर्ज है. अब फैंस श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, बुमराह-शमी भी नहीं कर पाए ऐसा
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
20 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
20 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines