रवि शास्त्री बने चीफ सिलेक्टर तो बदल सकती है इन 5 खिलाड़ियों की किस्मत! 2 प्लेयर्स की होगी बल्ले-बल्ले

Team India: टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है. ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट की बात भी अब चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेस में फिलहाल पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का नाम सबसे आगे चल रहा है.

Virat kohli and Ravi Shastri
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

Team India: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई रवि शास्त्री को अगले चीफ सिलेक्टर के रोल में देख रही है. अगर अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाकर बीसीसीआई ने शास्त्री को ये जिम्मेदारी सौंपी, तो टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकती है. 2 सुपरस्टार खिलाड़ियों की तो बल्ले-बल्ले हो सकती है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

दिग्गज विराट कोहली की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह पर फिलहाल सवाल खड़े होते रहते हैं, लेकिन अगर रवि शास्त्री की एंट्री होती है तो कोहली की जगह पक्की हो जाएगी. इन दोनों का रिश्ता लंबे समय से बहुत ही अच्छा रहा है. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 3 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन रवि शास्त्री के चीफ सिलेक्टर बनने के बाद इस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं होगी. शास्त्री ने पहले ही साफ किया है कि 2027 तक रोहित को खेलना चाहिए. (Pic Credit- AI Generated) 

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 4 / 6

फिलहाल वाशिंगटन सुंदर को तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिल रहा है. रवि शास्त्री की एंट्री के बाद इसमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शास्त्री सुंदर के बजाय टीम में क्रुणाल पांड्या की एंट्री खासकर वाइट बॉल क्रिकेट में करा सकते हैं. ऐसे में सुंदर की किस्मत बदल सकती है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 5 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी रवि शास्त्री बतौर हेड कोच बहुत ही पसंद करते थे. ऐसे में अगर वो निर्णायक भूमिका में दोबारा नजर आए, तो मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. शमी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- Mohammed Shami Instagram) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा6 / 6

मौजूदा समय में प्रसिद्ध कृष्णा को भी तीनों ही फॉर्मेट में मौका मिल रहा है. जबकि उनका प्रदर्शन कुछ मैचों को छोड़ दें, तो औसत ही रहा है. ऐसे में शमी की वापसी होने के बाद कृष्णा का भी पत्ता कट सकता है. रवि शास्त्री अनुभव पर ज्यादा भरोसा करते हैं.  (Pic Credit- Prasidh Krishna Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन