India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम हर हाल में दोनों टेस्ट मैच जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को श्रीलंका के पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से भारतीय टीम की बड़ा खतरा बन सकते हैं. तो चलिए जानते श्रीलंका के कौन से ऐसे 5 खिलाड़ी हैं जिनसे टीम इंडिया को बचकर रहना पड़ेगा.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ओपनर पथुम निसांका का है. निशंका टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद और निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. अगर वह शुरुआत में टिक गए तो श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. हालांकि, उनके फिटनेस और सीरीज में खेलने को लेकर अभी सवाल हैं. दूसरे नाम बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या का है, जो घरेलू पिचों पर बेहद खतरनाक साबित होते हैं और टेस्ट में अब तक 125 विकेट ले चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को उनकी फिरकी से बचकर रहना होगा. तीसरे खिलाड़ी अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल हैं, जिनके पास भारत के खिलाफ खेलने का शानदार अनुभव है. चौथा नाम कमिंडु मेंडिस का है. टेस्ट में करीब 58 के औसत से रन बनाने वाले मेंडिस श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और घरेलू परिस्थितियों में और भी खतरनाक हो जाते हैं. वहीं, पांचवें खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में गुरनूर बरार बन सकते हैं भारत के ‘एक्स फैक्टर’, पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
19 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines