Gautam Gambhir: टीम इंडिया का प्रदर्शन अब हर फॉर्मेट में गिरता जा रहा है. टी-20 में भी अब स्थिति खराब हो गई. भले ही गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें सफल कोच नहीं कहा जाता है. फिलहाल उन्हें हटाए जाने की मांग भी उठ रही है. ऐसे समय में वो बतौर हेड कोच श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले हैं. जहां पर अगर बतौर हेड कोच उन्हें सफलता नहीं मिली, तो बीसीसीआई उन्हें इस पद से हटा भी सकती है.
गौतम गंभीर के ऊपर उठ रहे हैं सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का भविष्य टिका हुआ है. अगर श्रीलंका के खिलाफ भी टीम इंडिया को 2-0 से हार मिलती है, तो उन्हें इस पद से हटाया जा सकता है. ऐसी स्थिति में वीवीएस लक्ष्मण को अगला हेड कोच बनाया जा सकता है. लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में भारत जब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगा, तो लक्ष्मण को बीसीसीआई भेज सकती है. हालांकि गंभीर के पास भी मौका है कि वो श्रीलंका में 2-0 से जीत दर्ज करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दें.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने बताया कैसे उनके पिता उन्हें करते हैं उत्साहित, क्रिकेट के लिए है उनका पैशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
39 mins agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
17 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines