---विज्ञापन---

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए ये 4 नए खिलाड़ी! निभाएंगे खास जिम्मेदारी

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया ने एक खास प्लान बना लिया है. टीम इंडिया अपने स्क्वाड के साथ चार-चार स्पिनर्स लेकर जा आ रही है, जो नेट गेंदबाज के रूप में काम करेंगे. इसके पीछे एक बड़ा कारण है.

---विज्ञापन---

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से टीम इंडिया के लिए अहम सीरीज है. उन्हें किसी भी हालत में यह श्रृंखला 2-0 से जीतनी होगी. भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराने के लिए एक खास प्लान बनाया है. टीम इंडिया अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड के साथ श्रीलंका रवाना होगी. हालांकि, स्क्वाड में चार नए नेट गेंदबाज भी शामिल हुए हैं. उन्हें एक खास जिम्मेदारी सौंपी गई है.

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे 4 स्पिनर्स

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर अपने साथ चार नेट गेंदबाज लेकर जा रही है. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि हर्ष दुबे और तनुष कोटियान टीम के साथ जुड़ेंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दो नहीं, बल्कि चार नेट गेंदबाजों के साथ श्रीलंका दौरे पर जाने का फैसला किया है. लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे और ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान के अलावा लेग स्पिनर विप्रज निगम और लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर शिवांग कुमार भी टीम इंडिया के साथ श्रीलंका रवाना होंगे. यह चारों नेट गेंदबाज के रूप में टीम की मदद करेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी

चार नेट गेंदबाजों को क्यों है जरूरत?

टीम इंडिया के स्क्वाड में पहले ही रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन के रूप में चार स्पिनर हैं. अब टीम मैनेजमेंट ने चार और स्पिनरों को नेट सेशन के लिए चुना है. भारत के पास अभ्यास करने के लिए कुल 8 गेंदबाजों का विकल्प होगा. कई लोगों को यह बात हैरान कर रही होगी लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है. श्रीलंकाई पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है.

---विज्ञापन---

भारत की न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण हुई है. स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी भारतीय टीम की कमजोरी रही है. गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट नहीं चाहती कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्पिनर्स भारत की समस्या बने. इसी वजह से मैनेजमेंट ने हर प्रकार का एक-एक स्पिनर नेट गेंदबाज के रूप में श्रीलंका दौरे पर ले जाने का फैसला किया होगा.

ये भी पढ़ें:- कोच ने कहा टीम इंडिया को अलविदा, रोहित-विराट समेत BCCI को भेजा इमोशनल मैसेज

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2026 11:02 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola