हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा हिंट, इन 3 गेंदबाजों को मिलेगा मौका

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जिसको लेकर अब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा प्लेइंग 11 को लेकर भी हिंट दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- BCCI

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी दोनों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. इस सीरीज में जीत दर्ज करने पर उनके ऊपर उठ रहे सवाल बंद हो जाएंगे. गॉल टेस्ट मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल पहुंचे. जहां पर उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट दिया है. 

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने दिया बड़ा बयान 

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां पर उन्होंने प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट देते हुए कहा है कि टीम इंडिया 3 बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है. इसी से साथ उन्होंने रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार की प्लेइंग 11 में जगह पक्की कर दी है. इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया है कि टीम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को ही मौका देने वाली है. गॉल टेस्ट मैच की पिच स्पिनरों को बहुत मदद करती है, ऐसे में टीम इस मैच में सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों के साथ ही मैदान पर उतर सकती है. उन्होंने मोहम्मद सिराज के साथी के नाम को फिलहाल अभी नहीं बताया है. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर को लेकर अब हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान, पुराने दिनों को किया याद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola