हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: सूर्यकुमार यादव को क्यों नहीं मिली वनडे टीम में जगह? क्या ये है वजह

This browser does not support iframes.

Surya Kumar Yadav
विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 क्रिकेट मैच की सीरीज 27 जुलाई से खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट टीम की कमान सौंपी तो उसके कई मतलब भी निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रतिभाग करेगी।

टीम के ऐलान से पहले चर्चा थी कि टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या या केएल राहुल को बनाया जाएगा, लेकिन अंत में सूर्यकुमार यादव के नाम की घोषणा कर दी गई है। हालांकि सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान तो बनाया गया है लेकिन उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना गया है। अब इस पर भी फैंस अपने अनुमान लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है, इसलिए उनका चयन वनडे टीम में नहीं किया गया है। आखिर सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में न चुनने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? इसे समझने के लिए पूरा वीडियो देखिए-

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola