Rishabh Pant 3 Records: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 89 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए. अपनी इस पारी में ऋषभ ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. पंत ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. छक्कों के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, ऋषभ पंत के आसपास भी नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल को भी पीछे छोड़ दिया है.

ऋषभ पंत ने बनाए 3 बड़े मैच

ऋषभ पंत ने अपनी 63 रनों की पारी के जरिए 3 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 102 छक्कों के साथ एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 100 छक्के जड़े थे. एमएस धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के जड़े हैं. इसके अलावा वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 3 में जगह बना चुके हैं. उनसे आगे अब सिर्फ बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम हैं. पंत ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है और वह WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: श्रीलंका पर जीत से टीम इंडिया को होगा जबरदस्त फायदा, फाइनल के करीब बढ़ाएंगे एक और कदम

---विज्ञापन---