IND vs SL Team India Probable Playing XI: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज के लिए तैयार है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला कोलंबो में दोपहर 2.30 बजे से खेलेगी। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जबकि टीम में विराट कोहली की भी वापसी हो गई है। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है। केएल राहुल भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी पहली बार खेलते दिखेंगे। ऐसे में इस सीरीज का रोमांच अलग ही रहने वाला है।
नंबर-3 पर वापसी कर सकते हैं विराट कोहली
पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी। इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। विराट कोहली अपनी पुरानी बैटिंग पोजिशन नंबर-3 पर आ सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की थी, लेकिन अब वह पुरानी पोजिशन पर वापसी कर सकते हैं। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला एक टेस्ट 25 जनवरी 2024 को खेला था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट, मां अस्पताल में भर्ती
ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे/रियान पराग, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: ‘लड़के’ से करा दिया ‘लड़की’ का मैच, 46 सेकंड में रिंग छोड़ भागी बॉक्सर, PM तक पहुंची बात
ये भी पढ़ें: टहलते हुए आया और जीत गया ओलंपिक सिल्वर! कौन है ये ‘सुपारी किलर’, जिसे देख दुनिया है हैरान
ये भी पढ़ें: इन दो वजहों से आया Paris Olympics में तीसरा मेडल
ये भी पढ़ें: जानें उस Air Pistol को जिसने मनु भाकर को दिलाए 2 पदक
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
18 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines