टहलते हुए आया और जीत गया ओलंप‍िक स‍िल्‍वर! कौन है ये 'सुपारी क‍िलर', ज‍िसे देख दुन‍िया है हैरान

Yusuf Dikec: पेर‍िस ओलंप‍िक के 10 मीटर एयर प‍िस्‍टल में भारत स‍िल्‍वर मेडल जीत सकता था, लेक‍िन तुर्की की एक जोड़ी ने इस पदक पर कब्‍जा कर हमें तीसरे नंबर पर धकेल द‍िया। अब तुर्की की इस टीम के शूटर की चर्चा चारों ओर हो रही है। लोग उन्‍हें ह‍िटमैन तक बता रहे हैं।

Yusuf Dikec Turkish shooter

Yusuf Dikec Turkish shooter

Who is Yusuf Dikec Turkish shooter: पेर‍िस ओलंप‍िक चल रहा है। आप भी ख‍िलाड़‍ियों के इवेंट देख रहे होंगे। भारत ने अब तक तीन मेडल जीत ल‍िए हैं और रोचक बात यह है क‍ि तीनों ही शूट‍िंग में आए हैं। इस दौरान आपने एक चीज जरूर नोट‍िस की होगी, वह शूटर्स की ड्रेस और उनके स्‍टाइल। क‍िसी कवच जैसी जैकेट, एक से एक अत्‍याधुन‍िक चश्‍मे। मगर इन सब के बीच एक शख्‍स इस कदर पॉपुलर हो गया है क‍ि हर क‍िसी की जुबां पर उसका नाम है। कारण, उसका यूनीक स्‍टाइल।

विज्ञापन

जहां लोग इतने भारी-भरकम चीजों से लैस द‍िख रहे हैं, ये शख्‍स स‍िंपल नजर का चश्‍मा, सफेद टीशर्ट और ट्रैक पैंट पहनकर आया और स‍िल्‍वर मेडल जीतकर चला गया। ऐसा लगा क‍ि कोई शख्‍स पार्क में घूमने के ल‍िए न‍िकला हो और रास्‍ते में मन क‍िया तो प‍िस्‍टल उठाई और गोली चलाकर मेडल जीत ल‍िया। ये शख्‍स हैं तुर्की के प‍िस्‍टल शूटर यूसुफ ड‍िकेक। इस बंदे का स्‍वैग देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीड‍िया पर वह दुन‍ियाभर में छा गए हैं।

विज्ञापन

क्‍यों हो रहे हैं ट्रेंड

51 साल के यूसुफ ड‍िकेक ने सेवल इलयेदा तरहन के साथ म‍िलकर म‍िक्‍स्‍ड डबल्‍स 10 मीटर एयर प‍िस्‍टल में स‍िल्‍वर मेडल जीता है। तुर्की के ल‍िए ओलंप‍िक शूट‍िंग के इत‍िहास में यह पहला मेडल है। वह अपने स्‍टाइल की वजह से सोशल मीड‍िया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उन्‍हें देखकर कोई नहीं कह सकता है क‍ि वह ओलंप‍िक में शूट‍िंग इवेंट में भाग लेने आए हैं। इतना कैजुअल लुक क‍ि हर कोई हैरान हो गया क‍ि ये शख्‍स सच में एथलीट है।

विज्ञापन

स‍िंपल नजर का चश्‍मा पहनकर व‍ह न‍िशाना लगाते द‍िखे। यही नहीं उन्‍होंने बाकी शूटर्स की तरह दूसरी आंख को कवर भी नहीं क‍िया। एक हाथ में जेब में डालते हुए स‍िल्‍वर मेडल पर न‍िशाना लगा द‍िया। जबक‍ि इवेंट में उनकी साथी ने ईयर प्‍लग, आंख को कवर करने वाले कवर लगा रखे थे। इसी इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था।

विज्ञापन

बताया गया ह‍िटमैन

इस शूटर के स्‍वैग को देखकर यह भी कहा जा रहा है क‍ि तुर्की ने ख‍िलाड़ी की बजाय एक ह‍िटमैन को ओलंप‍िक में भेज द‍िया है, जो सुपारी लेकर लोगों को टपकाता है। हालांक‍ि यूसुफ का यह पहला ओलंप‍िक नहीं है। वह 2008 से लगातार अपने देश का प्रत‍िन‍िधित्‍व कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ