IND vs SL टेस्ट से सिर्फ 5 दिन पहले टीम इंडिया से जुड़े सरफराज खान, शुरू की वापसी की तैयारियां

Sarfaraz Khan Joined Team India: सरफराज खान को साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है. सरफराज खान अपने सिलेक्शन के सिर्फ एक दिन बाद ही श्रीलंका पहुंच गए हैं और उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

Sarfaraz Khan Joined Team India

टीम इंडिया से जुड़े सरफराज खान (Image: ANI)

Sarfaraz Khan Joined Team India: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत में सिर्फ 5 दिन का समय रह गया है. टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और अब वह इसे जारी रखना चाहेंगे. 15 अगस्त को गॉल में दोनों देशों के बीच पहला मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है और ऐलान के सिर्फ एक दिन बाद ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास शुरू कर दिया.

विज्ञापन

टीम इंडिया से जुड़े सरफराज खान

साई सुदर्शन पैर की चोट से रिकवर नहीं हो पाए और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. BCCI ने ऐलान किया कि उनकी जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री होगी. सिर्फ एक दिन बाद ही सरफराज टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. श्रीलंका में हुए अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सरफराज खान भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम में अपनी वापसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और नेट्स में पसीना बहा रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टेस्ट में कैसा होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक? अभ्यास मैच ने खोल दिए सारे पत्ते

सरफराज को पहले टेस्ट में मिलेगा मौका?

देवदत्त पडिक्कल ने अभ्यास मैच में शतक जड़कर सुदर्शन के बाहर होने के बाद नंबर 3 स्पॉट पर अपनी जगह पक्की कर ली. सुदर्शन के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर के लिए एक बैकअप बल्लेबाज की जरूरत थी. इसी वजह से सरफराज खान की टीम में एंट्री हुई. ध्रुव जुरेल के लिए प्रैक्टिस मैच कुछ खास नहीं रहा.

विज्ञापन

जुरेल को एक मैच के आधार पर बाहर करना गलत होगा. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने का मौका दे सकती है. अगर जुरेल यहां असफल रहे, तो सरफराज दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. सरफराज की सीधे प्लेइंग 11 में एंट्री मुश्किल है. उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

IND vs SL, टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच क्रमांकतारीखटीमेंमैदान
पहला टेस्ट मैच15 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंकागॉल
दूसरा टेस्ट मैच23 अगस्त 2026भारत vs श्रीलंकाकोलंबो

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट की पिच से दूर जंगलों में क्या कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दिया अपडेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ