हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: इन चार ने डुबाई टेस्ट में टीम इंडिया की लुटिया! खत्म होने की कगार पर घर में बादशाहत

IND vs SA: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया हार के करीब है. साउथ अफ्रीका से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम का दूसरी पारी में हाल बेहाल है. अपने ही घर में टीम इंडिया के लिए सीरीज बचा पाना पिछले कुछ समय में बेहद मुश्किल हो चला है.

विज्ञापन
Team India

IND vs SA: भारतीय टीम एक और टेस्ट सीरीज गंवाने की कगार पर खड़ी है. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट सिर्फ 27 रन बनाकर ही गंवा दिए हैं. प्रोटियाज टीम के हाथों में भारतीय टीम का क्लीन स्वीप लगभग पक्का नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड? शादी के लिए भी किया था प्रपोज!

सिर्फ साउथ अफ्रीका ही नहीं इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी भारत को उन्हीं की सरजमीं पर पहली बार 3-0 से रौंद डाला था. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टेस्ट में टीम इंडिया का हाल बेहाल है. न्यूजीलैंड के हाथों टीम को घर में शर्मसार होना पड़ा था, तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी टीम के हाथ से फिसल गई थी. वहीं, इंग्लैंड में बड़ी मुश्किल से भारतीय टीम सीरीज को बराबर करने में सफल हो पाई थी. गंभीर के साथ-साथ बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल, बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी सवालों के घेरे में हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola