‘अपने काम से काम रखो’, IPL टीम के मालिक पर क्यों भड़के गौतम गंभीर? जानें क्या है पूरा मामला

Gautam Gambhir Angry IPL Team Owner: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार के बाद एक IPL टीम के मालिक ने गौतम गंभीर की कोचिंग की आलोचना की थी. अब गंभीर ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराने के बाद उस IPL टीम के मालिक को करारा जवाब दिया और उन्हें अपने काम से काम रखने की सलाह दी.

Gautam Gambhir Angry IPL Team Owner

गौतम गंभीर का क्यों फूटा गुस्सा?

Gautam Gambhir Angry IPL Team Owner: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का अंत हो गया है और 2-1 से टीम इंडिया ने श्रृंखला अपने नाम की. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर के कुछ स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहे हैं. टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में अच्छा नहीं रहा था और उन्हें 2-0 से साउथ अफ्रीका ने करारी हार थमाई थी. इसके बाद DC के मालिक पार्थ जिंदल का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा था और उन्होंने रेड बॉल में अलग कोच लाने की बात की थी.

विज्ञापन

पार्थ जिंदल ने उठाई थी बड़ी मांग

जिंदल ने X पर पोस्ट डालते हुए टीम इंडिया की हार पर निराशा जताई थी और दावा किया था कि ये भारत की सबसे कमजोर टेस्ट टीम है. उन्होंने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए टेस्ट में अलग कोच लाने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा, ‘करीब भी नहीं, घर पर क्या बुरी तरह हारे हैं. मुझे याद नहीं कि हमारी टेस्ट टीम घर पर इतनी कमजोर कब थी. यही होता है, जब आप रेड बॉल के स्पेशलिस्ट को नहीं चुनते हैं. हम रेड बॉल फॉर्मेट में जितनी ताकत के साथ आते थे, ये उसके करीब भी नहीं हैं. अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में रेड बॉल स्पेशलिस्ट कोच की ओर बढ़ने का समय आ गया है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज हारने के बाद भी नहीं गई साउथ अफ्रीकी कोच की ‘अकड़’! अपनी गलती मानी, पर नहीं मांगी माफी

गौतम गंभीर ने वनडे सीरीज जीत के बाद दिखाया गुस्सा

वनडे सीरीज में जीत के बाद गौतम गंभीर ने आखिर पार्थ जिंदल को जवाब दिया. उन्होंने सीधा नाम नहीं लिया लेकिन IPL टीम के मालिक का जिक्र करते हुए कहा, ‘ऐसे कई लोग हैं, जो क्रिकेट के बाहर हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि टीम को बनाने में कितनी मेहनत और समर्पण चाहिए. मुझे नहीं लगता है कि उन्हें टीम के बारे में बोलने का कोई भी हक है, खासकर स्प्लिट कोचिंग के बारे में. अगर मैं उनकी चीजों में दखल नहीं देता हूं, तो उन्हें मेरी चीजों में आने का कोई हक नहीं है. लोगों को अपने काम पर ध्यान देना सीखना चाहिए. एक IPL टीम के मालिक को अपने काम से काम रखना चाहिए. एक कोच को अपने काम से काम रखना चाहिए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘तेरी सेंचुरी पक्की थी’, जीत के बाद विराट कोहली ने लिए अर्शदीप सिंह मजे, वायरल VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ