IND A vs PAK A: ‘हैंडशेक’ मामले में नए ओछेपन पर उतरा पाकिस्तान, वायरल वीडियो से उल्टा हुआ शर्मसार

IND A vs PAK A No Handshake: पाकिस्तान ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए को हरा दिया. एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया था. इसी वजह से अब पाकिस्तानी फैंस दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इंडिया A पर जीत के बाद उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. हालांकि, उनका ये दावा उन्हें ही शर्मसार कर गया, क्योंकि वीडियो में कहीं नहीं दिख रहा कि इंडिया A ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की.

IND A vs PAK A No Handshake

हैंडशेक मामले पर पाकिस्तान के झूठ से उठा पर्दा

IND A vs PAK A No Handshake: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A और पाकिस्तान A के बीच 16 नवंबर को मैच हुआ था. एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद काफी चर्चा का विषय बना था और सवाल ये था कि इंडिया A, पाकिस्तान से हाथ मैच के बाद हाथ मिलाएगी, या नहीं. जितेश शर्मा एंड टीम ने हार के बाद पाक टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. हालांकि, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान हैंडशेक मामले को लेकर नए ओछेपन पर उतर आया है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी फैंस के हुए शर्मसार

पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि उनके खिलाड़ियों ने टीम इंडिया से मैच के बाद हाथ मिलाने से मना कर दिया. लगातार ये दावा हो रहा है, जबकि सच्चाई ये है कि भारतीय खिलाड़ियों का उनसे हैंडशेक करने का कोई मन नहीं था. आप नीचे पाकिस्तानी फैन की पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

जब इस तरह के झूठे दावे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, तब कई सारे लोगों ने वीडियो प्रूफ डालकर दिखाया कि भारतीय टीम ने कभी भी पाकिस्तान A के प्लेयर्स से हाथ मिलाने की कोशिश नहीं की थी. BCCI द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैच खत्म हुआ, भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर हो गए. जब पाकिस्तान A के खिलाड़ी पवेलियन लौट रहे थे, तब इंडिया A के प्लेयर्स मैदान पर ही नहीं थे. ऐसे में पाकिस्तान का हैंडशेक के लिए मना करने का दावा पूरी तरह से झूठा है और इसी तरह के दावे के चलते अब वो सोशल मीडिया पर शर्मसार हो रहे हैं.

विज्ञापन

इंडिया A लेगी पाकिस्तान से बदला!

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप स्टेज के मैच में भले ही इंडिया A को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली है. हालांकि, दोनों के बीच एक बार फिर मैच हो सकता है. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और ओमान को हराकर इंडिया A भी सेमीफाइनल में आ जाएगी. वो अलग-अलग सेमीफाइनल मैचों का हिस्सा होंगे लेकिन दोनों टीमें मजबूत है और ऐसे में वो जीतकर फाइनल में जगह बना सकते हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल भारत-पाकिस्तान की A टीमों के बीच हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ