हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs NZ, 1st T20I LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 22 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं कि यह मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20I मैच खेले जाएंगे (Image: ANI)

IND vs NZ, 1st T20I LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. दोनों टीमों के बीच 5 T20I मैच खेले जाएंगे. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पहला T20I मैच होगा. इस मुकाबले में जीत के जरिए टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत करना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हुई थी. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का प्रसारण दूसरे चैनल पर होगा.

कब-कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा फैंस इस मुकाबले को सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं. 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी. दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड में टाइम जोन का काफी अंतर है. इसी वजह से भारत में यह मैच काफी जल्दी शुरू हो जाएंगे. नीचे T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल दिया गया है:

  • पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

ये भी पढ़ें:- ‘वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते…’, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया चौंकाने वाला बयान, NZ सीरीज में नहीं मिलेगा मौका?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola