हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी टीम इंडिया, नहीं मिले इन 3 बड़े सवालों के जवाब

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत तो दर्ज की है. लेकिन आखिरी के 2 मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था. इस दौरान टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने निराश किया है. जिससे टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ गई है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team टी-20 सीरीज जीतने के बाद भी होगी परेशान (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मुकाबलों के दौरान करीबी मुकाबले में जीत मिली थी. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार कमबैक किया. जिसके कारण ही आखिरी के 2 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा जीत मिली है. इस सीरीज में टीम इंडिया कुछ बड़े सवालों के जवाब तलाश रही है. ऐसे ही 3 सवालों के जवाब टीम इंडिया को नहीं मिल सके हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट के ऊपर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं. 

टीम इंडिया को नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया अपने बैकअप तेज गेंदबाजों की तलाश में लगी हुई थी. लेकिन इस सवाल का जवाब टीम इंडिया को नहीं मिला है. प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार से बड़ी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने बहुत ही ज्यादा निराश किया है. हार्दिक पांड्या का भी टीम मैनेजमेंट रिप्लेसमेंट तलाश रही थी. लेकिन उस सवाल का जवाब भी टीम इंडिया को नहीं मिल सका. नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 1 ही मुकाबले में अच्छा किया. बाकी के 4 मैचों में रेड्डी ने भी निराश किया है. इसके अलावा स्पिनरों ने भी इस सीरीज में किया है. नमन धीर को छोटा ग्राउंड होने के कारण कम गेंदबाजी दी गई. वहीं अक्षर पटेल ने भी इस सीरीज के दौरान निराश किया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: नमन धीर की एक ‘गलती’ से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola