shubman gill and michael bracewell during toss

IND vs NZ: शुभमन गिल ने अपनाया केएल राहुल वाला ‘टोटका’, पहले वनडे में प्रिंस का खुला खाता 

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है. बीसीए स्टेडियम कोटम्बी वडोदरा में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि गेंदबाज उसका बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में केएल राहुल का टोटका आजमाया. जिसके कारण ही उनका वनडे में खाता खुला.

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बीसीए स्टेडियम कोटम्बी वडोदरा में पहला वनडे मैच चल रहा हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस अपने नाम किया और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा माइकल ब्रेसवेल की टीम ने उठाया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोका. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले सीजन में कप्तानी कर रहे केएल राहुल का टोटका अपनाया. जिसके कारण ही प्रिंस का वनडे में खाता खुल गया. 

विज्ञापन

शुभमन गिल का वनडे में खुला खाता 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को वनडे की कप्तानी मिली थी. उसके बाद से हो वो आज चौथे वनडे मैच में कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच आज उन्होंने पहली बार बतौर कप्तान वनडे में टॉस जीता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो तीनों मैचों में टॉस हार गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तान कर रहे केएल राहुल ने उल्टे हाथ से टॉस उछाला तो उन्हें जीत मिली थी. अब उसे टोटके को गिल ने अपनाया और उल्टे हाथ से सिक्का उछाला. जिसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के प्रिंस को भी सफलता मिली. 

विज्ञापन

गिल के इस रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ